पटना में बंद के दौरान डाकबंगला चौराहे पर पैरों तले कुचला जाता रहा धान

0
1727

Patna किसान संगठनों के भारत बंद के आह्वान को लेकर जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता पप्पू यादव के नेतृत्व में इनकम टैक्स गोलंबर पर पहुंचे और वहां से जाप का जुलूस डाकबंगला चौराहा पर पहुंचा। किसानों को अनाज का समर्थन मूल्य सही तरीके से मिले यह नारेबाजी भी होती रही। कार्यकर्ता टोकरी में धान भी लेकर पहुंचे थे। कार्यकर्ता किसानों के समर्थन में नारे लगाते रहे और टोकरी से धान सड़क पर गिरता रहा। किसी किसान द्वारा पसीना बहाकर उपजाया गया यह धान सड़क पर बंद समर्थकों द्वारा कुचला जाता रहा।

डाक बंगला चौराहे पर पूर्व विधायक भाई दिनेश एक बोरा धान सिर पर लेकर पहुंचे थे। भाई दिनेश ने बताया के वे भारत बंद के समर्थन में आए हैं। कहीं भी सरकार की ओर से धान की खरीद नहीं हो रही है। सरकार ने 1880 रुपए समर्थन मूल्य तय किया पर धान नहीं ले रही है। हमने जब सवाल किया कि धान की बर्बादी डाकबंगला चौराहा पर क्यों कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि जगदीशपुर से धान लेकर आए हैं। बोरे में छेद हो जाने की वजह से धान गिर गया है। इसे वे उठा लेंगे। बाद में वे धान उठाते भी दिखे। लेकिन कई कार्यकर्ताओं ने धान की कोई कदर नहीं की और जहां-तहां यह गिरा पड़ा दिखा। एक तरफ किसानों के हक में नारेबाजी होती रही और दूसरी तरफ किसानों की मेहनत के बाद उपजे धान लोगों के जूतों के नीचे कुचला जाता रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here